फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज का लालच देकर 40 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्याज का लालच देकर 40 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी नौ लोगों से एक शातिर ने लगभग 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने एक फर्जी कंपनी खोलकर लोगों को लालच दिया कि वह अपनी रकम कंपनी में लगाएं और चार रुपये प्रति सैकड़ा के हिसाब से सभी को ब्याज दिया जाएगा। कुछ माह तक आरोपी ने ब्याज दिया, लेकिन उसके बाद उसने ब्याज देना बंद कर दिया। जब लोगों ने अपनी मूल राशि मांगी तो आरोपी ने देने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने लोगों को हत्या की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक कुमार ने निफटेक एडवाइजरी सर्विस के नाम से कंपनी खोली। इसके बाद आरोपी ने प्रमोद कुमार से संपर्क किया और बताया कि वह इस कंपनी में यदि रकम लगाएगा तो उसे चार प्रतिशत के हिसाब से हर माह ब्याज दिया जाएगा। बाकी उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और जब वह पैसा निकालना चाहेंगे तो निकाल सकेंगे। प्रमोद को लालच आ गया और उसने साढ़े तीन लाख रुपये अपने तो लगाए ही, साथ ही अपने गांव के ही देवेंद्र, रमेश, राजीव, महेंद्र कुमार, मामचंद, कुसुमपाल, काछिंद, राकेश, संजीव आदि के भी लाखों रुपये लगवा दिए। कुल मिलाकर कंपनी को 40 लाख रुपये दिए गए। पूरी की पूरी रकम आरोपी के पंजाब नेशनल बैंक के एकाउंट में किसी ने चेक के माध्यम से तो किसी ने कैश जमा करके लगाई। आरोप है कि अब वह उससे अपने पैसे मांग रहे हैं, लेकिन आरोपी हत्या की धमकी देने के बाद गायब हो गया। उसका नंबर भी बंद जा रहा है। नरसेना थाना प्रभारी शोकेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें