गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 38 वर्षीय एक युवक और 30वर्षीय महिला की अलग- अलग अस्पतालों में मौत हो गई। हालांकि इन दोनों मौत के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी होने से इंकार किया है। युवक की मौत मोहननगर के एक अस्पताल में हुई है, जबकि महिला की मौत संतोष अस्पताल में हुई है। सोमवार को 62 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमण मुक्त हुए पांच मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 4639 हो गई है। अब तक कुल 3628 लोग संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं, जबकि 64 की मौत दर्शायी गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अन्य जिलों के 42 संक्रमित मरीजों का डाटा हटाने के बाद जिले में इन संक्रमितों की संख्या कम हो गई है।