फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी दबाव को देख टाला टोल शुरू करना का कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक दबाव को देख टाला टोल शुरू करने का समय
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्योहारी छुट्टी के बाद नेशनल हाइवे-9 पर वाहनों का भारी दबाव रहा। मसूरी में पुल बंद किए जाने से लोगों को जाम से खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह से शाम तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम रहने का अंदाजा छिजारसी (पिलखुवा) में टोल शुरू करने जा रही ईगल कंपनी को भी पहले से ही था। इसलिए कंपनी ने एनएचएआई से बृहस्पतिवार शाम को ही साफ कर दिया कि टोल रविवार से शुरू कर पाएंगे। क्योंकि टोल पर काउंटर सीमित हैं और त्योहारी छुट्टी के बाद वाहनों का दबाव अधिक रहेगा, जिसके चलते एक तरफ से पांच काउंटर संचालित होने पर भी टोल पर काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के डीजीएम मुदित गर्ग का कहना है कि टोल शुरू करने में कई बार यह अंदेशा रहता है कि सिस्टम ठीक से काम करेगा या नहीं। ऐसे में टोल शुरू करने की शुरूआत अक्सर उस दिन से की जाती है जिस दिन रोड पर वाहनों का दबाव कम रहने की संभावना होती है। कंपनी ने भी यही आशंका जताई थी कि टोल अगर शुक्रवार से शुरू होता है तो कोई भी दिक्कत होने पर समस्या हो जाएगा। इसलिए उसने रविवार से टोल शुरू करने की बात कही है। हालांकि एनएचएआई अपनी तरफ से टोल शुरू करने का ऑर्डर दे चुकी है। अब संबंधित एजेंसी को फैसला लेना है कि वह किस दिन टोल शुरू करेगी। अब रविवार से शुरू करने की पूरी तैयारी है। उधर, शुक्रवार से मसूरी पुल को लोड टेस्टिंग के लिए बंद किया गया है, जिसकी टेस्टिंग पूरी होते ही वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें