फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-9 पिलखुवा टोल का हुआ ट्रायल रन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-9 पिलखुवा टोल पर किया ट्रायल रन
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेशनल हाईवे-9 पर छह लेन के मसूरी से हापुड़ मार्ग को खोलने से पहले एनएचएआई ने पिलखुवा पर बने ट्रोल पर मंगलवार को ट्रायल रन किया। एनएचएआई की टीम ने टोल के ट्रायल रन में वाहनों को जीरो फीस पर ही टोल से रवाना किया। टोल के संचालन के लिए एक-दो दिन में गजट नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। पिलखुवा टोल के नोटिफिकेशन होने और फिर पिलखुवा एलिवेटेड रोड के उद्घाटन का केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम मिलने वाले दिन ही दोनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
पिलखुवा में बनी एलिवेटेड रोड को सेफ्टी और क्षमता क्लियरेंस मिल चुका है। ऐसे में अब एनएचएआई के अधिकारी केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। एनएचएआई की ओर से टोल की दरें लगभग तय की जा चुकी हैं। हल्के निजी वाहन (फोर व्हीलर) से 70-80 रुपये एक तरफ से टोल लिया जाएगा जो अभी तक 35 रुपये था। बाकी वाहनों से लिए जाने वाले टोल में भी दोगुना की बढ़ोत्तरी होने जा ही है। पिलखुवा में शुरुआत में नए टोल की 10 लाइन खोली जानी हैं। इसमें दोनों तरफ के लिए पांच-पांच लाइन को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद अगले एक से डेढ़ महीने के अंदर 10 अतिरिक्त लाइन खोल दी जाएगी। दूसरी ओर टोल के एक्सटेंशन का काम तेजी से जारी है। एक्सटेंशन के पूरा होने पर प्रत्येक साइड में टोल की 10-10 लाइन आरक्षित रहेंगी। दूसरी ओर पिलखुवा एलिवेटेड रोड को खुलने में केवल केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम का इंतजार है। पूरी रोड पर स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैं। पेंट व रोड सेफ्टी से जुड़े बाकी मानक भी पूरे कर लिए गए हैं। एलिवेटेड रोड का सेफ्टी व सुरक्षा ट्रायल भी पूरा हो चुका है जिसके बाद रोड को यातायात शुरू करने की एनओसी दे दी गई है।
विज्ञापन

पिलखुवा टोल पर ट्रायल रन सफल रहा। एक-दो दिन में टोल के बाबत गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के साथ ही पिलखुवा टोल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - आरपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें