फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने दो घरों पर बोला धावा, लाखों के जेवर-नकदी लूटे, वृद्धा घायल

Thu, 23 Jun 2022 12:23 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

रात करीब दो बजे जंगल से सटे जगदीश के मकान की चारदीवारी फांदकर दो बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर बुजुर्ग और उनकी पत्नी को कब्जे में ले महिला के कुंडल, सोने की चैन और अलमारी में रखे एक लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
लूट के बाद ग्रामीणों को जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रझैटी में देर रात कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने दो घरों में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी लूट लिए। कुंडल छीनने के दौरान एक वृद्धा घायल हो गई।

विज्ञापन


पीडि़तों के अनुसार, रात करीब दो बजे जंगल से सटे जगदीश के मकान की चारदीवारी फांदकर दो बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर बुजुर्ग जगदीश और उनकी पत्नी संतो को कब्जे में ले लिया। महिला के कुंडल, सोने की चैन और अलमारी में रखे एक लाख रुपये लूट लिए।

उन्होंने बताया कि पास ही सटे परिसर में सो रहा बुजुर्ग का बीमार पुत्र मौके पर पहुंचा तो उसे भी गोली मारने की धमकी दे दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इसके बाद गांव के दूसरे छोर पर ओमबीर के घर में बदमाशों ने बुजुर्ग और उनकी पत्नी को आतंकित कर कुंडल और गले की चेन लूट ली। इस दौरान ओमबीर की पत्नी फूलवती का कान फट गया। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया। मौक पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें