कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने जांच में आश्वासन के साथ व्यापारी विजय कुमार को अनावश्यक परेशान न करने का भी अनुरोध किया।
हापुड़ में आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह नगर के प्रमुख तेल व्यापारी विजय कुमार के दिल्ली रोड स्थित रविंद्रा आयल मिल समेत तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
नगर निवासी विजय कुमार का सरसों के तेल का कारोबार है। अतरपुरा चौपला पर इनकी फर्म और घर है। जबकि दिल्ली रोड स्थित सबली गेट के सामने आयल मिल है। गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे कई गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे।
आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम इनकी फर्म के ऑफिस, आयल मिल और घर पर एक साथ पहुंची। टीम ने यहां पहुंचते ही बाहर से गेट बंद कर दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की दी।
विज्ञापन
फिलहाल कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने जांच में आश्वासन के साथ व्यापारी विजय कुमार को अनावश्यक परेशान न करने का भी अनुरोध किया। बताया जाता है कि 30 से अधिक गाड़ियों में आयकर विभाग की टीम के 50 से अधिक अफसर-कर्मी मौजूद तीनों स्थानों पर मौजूद हैं।