फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: जिम ट्रेनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चेंजिंग रूम में मिला शव, काफी देर से दरवाजा था बंद

Tue, 18 Mar 2025 05:38 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम

सार

पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगी। ट्रेनर अपनी ड्यूटी पूरी करके जिम कर रहा था। कुछ देर बाद वह चेंजिंग रूम में चला गया था। जहां वह साथी कर्मचारियों को बेसुध अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक जिम ट्रेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के शक्तिखंड दो स्थित फिटनेस वन जिम के ट्रेनर न्यायखंड-तीन निवासी गणेश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव जिम के अंदर बने चेंजिंग रूम में पड़ा मिला। 

विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब नौ बजे गणेश अपनी ड्यूटी पूरी करके जिम कर रहे थे। कुछ देर बाद वह चेंजिंग रूम में गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकले। जिम मालिक नोएडा निवासी ओमप्रकाश और उनके अन्य कर्मचारियों ने दूसरे चेंजिंग रूम में से कूदकर दरवाजा खोला और गणेश को तुरंत उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जिम ट्रेनर को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें