फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिक्षिका की आत्महत्या के मामले में पति व ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर एक निवासी शिक्षिका अन्विता शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति डॉ. गौरव कौशिक और ससुर सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। अन्विता ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर रविवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। ऐसा करने से पहले उन्होंने अपने परिवार वालों को सुसाइड नोट भी भेजा था। इसमें पति, ससुर और सास को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक तौर पर उत्पीड़न करने का आरोपी बताया था। पुलिस ने अन्विता के पिता मोदी नगर के कृष्णपुरा निवासी अनिल शर्मा की तहरीर पर तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अनिल शर्मा ने बेटी की मौत के बाद पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अन्विता दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षिका थी। उसकी शादी उन्होंने 18 दिसंबर 2019 को सेक्टर एक निवासी गौरव कौशिक से की थी जो की एक निजी अस्पताल में चिकित्सक है। शादी में उन्होंने 26 लाख रुपये खर्च करने के बाद बेटी के ससुर व पति की मांग पर एक कार भी दी थी। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले बेटी से अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। हालात यह हो गए थे कि उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न भी शुरू कर दिया था। यहां तक कि बेटी की चेक बुक, डेबिट कार्ड तक अपने पास रखते थे। अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी अन्विता ने रविवार को फंदे से लटककर जान दे दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पति गौरव कौशिक और ससुर सुरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच तेजी से चल रही है, जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें