फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: हार्ट अटैक से जिम ट्रेनर की मौत, कुर्सी पर बैठे-बैठे पीछे की ओर लुढ़के; पल भर में उखड़ गई सांसें

Thu, 20 Oct 2022 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कुर्सी पर बैठे जिम ट्रेनर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह पूरा घटनाक्रम जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिम संचालक की मौत से परिवार और दोस्त सदमे में हैं। यह घटना 16 अक्तूबर रविवार शाम की है।
विज्ञापन
Gym trainer dies - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के शहीद नगर के जिम ट्रेनर मोहम्मद आदिल को प्रापर्टी डीलिंग के ऑफिस में कुर्सी पर बैठने के दौरान हार्ट अटैक आया था। उन्हें दो दिन से बुखार था। इसके बावजूद आदिल ने रविवार सुबह शालीमार गार्डन में जिम जाकर एक्साइज की थी। बड़े भाई आरिफ का कहना है कि एक्साइज करने के दौरान आदिल को घबराहट होने लगी थी। 
विज्ञापन


उसके बाद वह निजी अस्पताल में डॉक्टर के पास गया और वहां चेकअप कराया था। चिकित्सकों ने उनके भाई को तबीयत ज्यादा खराब होने पर भर्ती होने के लिए कहा था लेकिन वह अस्पताल से शालीमार गार्डन में अपने प्रापर्टी डीलिंग के ऑफिस पर आकर बैठ गए थे। शाम को अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। 

पिता मोहम्मद कलीम ने बताया कि मोहम्मद आदिल (35) को जिम में एक्साइज करने का काफी शौक था। डेढ महीने पहले बेटे का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उसने जिम जाना बंद कर दिया। चार-पांच पहले फिर से एक्साइजर शुरू की थी। हालांकि शनिवार से मोहम्मद आदिल को बुखार था लेकिन इसके बावजूद वह रविवार सुबह जिम चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां महज दस मिनट ही एक्साइज करने के दौरान हालत बिगड़ने लगी और लगातार पसीने छूट रहे थे। बड़े भाई का कहना है कि आदिल के परिवार में पत्नी और तीन बेटे व एक बेटी हैं। फिलहाल आदिल को हार्ट अटैक आने की सूचना के बाद परिजन आफिस पर पहुंचे और तुरंत जिम ट्रेनर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। 

यह भी पढ़ें: निर्भया जैसी दरिंदगी: पीड़ित नर्स ने कराहते हुए कहा- तुम हाथ न लगाओ...पुलिस को बुलाओ, जल्दी करो, देर न हो जाए

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदिल को ऑफिस में हार्ट अटैक आने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उनका कहना है कि मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें