फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में बिल्डर के दफ्तर पर जीएसटी का छापा, 88 लाख जमा कराए

विज्ञापन
केडब्ल्यू सृष्टि सिक्योरिटी एंड सर्विसेज पर छापा मारते जीएसटी अधिकारी। स्रोत: जीएसटी विभाग
विज्ञापन
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग की जोन प्रथम टीम ने राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में बिल्डर के कार्यालय पर जांच के दौरान अतिरिक्त आईटीसी का लाभ लेने के मामले में कुल 88 लाख रुपये रिटर्न जमा कराया है। पोर्टल पर प्राप्त विसंगतियों के आधार पर टीम ने जांच की तो यह मामला सामने आया।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त सुजाता सिंह ने बताया कि फर्म केडब्ल्यू सिक्योरिटी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जो रखरखाव व एडवरटाइजिंग सर्विसेज का कार्य करती है। इसकी जांच रेंज ए की ओर से पोर्टल पर प्राप्त विसंगतियों के आधार पर की गई थी। फर्म की ओर से क्षमता से अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट का क्लेम किया जा रहा था। जबकि उक्त फर्मों के जीएसटीआर दो ए व बी शून्य थे। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 में कर 39 फीसदी था, जबकि 2025-26 में मात्र चार फीसदी ही जमा किया गया था। कर्मियों के सामने ही यह जांच की गई। बिल्डर के कर्मचारियों ने विसंगतियों को स्वीकार किया और मौके पर ही 88 लाख रुपये जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें