फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नमो भारत के कोच में अश्लील कृत्य के मामले में रिपोर्ट दर्ज, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Tue, 23 Dec 2025 02:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नमो भारत के कोच में अश्लील कृत्य के मामले में पुलिस ने युवक और अज्ञात लड़की के नाम संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नमो भारत से संलग्न सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी की तहरीर पुलिस ने कार्रवाई की है। जोड़े द्वारा किए गए कृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

विज्ञापन


नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक हरकत करने वाले छात्र-छात्रा मेरठ रोड स्थित अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में पढ़ते हैं। छात्रा दुहाई और छात्र राजनगर एक्सटेंशन स्थित शिक्षण संस्था का है। छात्रा ने जो ड्रेस पहनी है, उस पर शिक्षण संस्था का लोगो भी बना हुआ है। उसके गले में पड़े आइडी कार्ड से भी शिक्षण संस्था की पहचान हो रही है।

वीडियो वायरल करने के आरोप में नमो भारत ट्रेन के कर्मचारी को निष्कासित कर दिया गया। उसपर आरोप है कि उच्चाधिकारियों को सूचना देने की बजाय उसने वीडियो वायरल की। इस बारे में एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत में इस तरह की घटना रोकने के लिए जागरूकता अभियान के अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जाएगी। जिस कर्मचारी ने यह वीडियो वायरल की, उसको निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


24 नवंबर है वीडियो 
छात्र-छात्रा ने हरकत 24 नवंबर को की, लेकिन यह पांच दिन पहले ही वायरल हुई। छात्र-छात्रा कॉलेज की ड्रेस में ही दिख रहे हैं। उनका बैग भी बराबर वाली सीट पर दिख रहा है। मेरठ और गाजियाबाद की पुलिस ने कंट्रोल रूम में लगे कैमरे खंगाले हैं, इसमें पूरी स्थिति सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें