फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीआरपी ने गुम हुए 144 मोबाइल किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीआरपी की टीम ने बीते छह माह में ट्रेन व स्टेशनों पर गुम हुए यात्रियों के 144 मोबाइलों को बरामद कर लिया। रविवार को जीआरपी थाने पर इन यात्रियों को बुलाकर मोबाइल सौंपा गया। गुम मोबाइल दोबारा पाकर यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने जीआरपी की टीम का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि बीते छह में 180 लोगों ने जीआरपी थाने पर मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इन मोबाइलों की बरामदगी के लिए जीआरपी की टीम लगातार काम कर रही थी। अलग-अलग लोेकेशन से इनमें से 144 मोबाइलों को प्रयास करके बरामद किया गया। जिन लोगों पर यह मोबाइल थे, उन्होंने बताया कि उनको यह पड़े हुए मिले थे। रविवार को सभी यात्रियों को थाने पर मोबाइल लेने के लिए बुलाया गया था। अभी कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो थाने नहीं पहुंच सके हैं या फिर वह अभी दूर हैं तो उनसे कहा गया है कि वह कभी भी यहां आकर अपने मोबाइल थाने से प्राप्त कर सकते हैं।

यात्री बोले, उम्मीद नहीं थी मिलेगा मोबाइल
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन निवासी हर्षित, सहारनपुर के रमेशचंद ने बताया कि मोबाइल गुम हुए छह माह का समय बीत चुका था। उनके मोबाइल दिल्ली जाते समय मेरठ के आसपास गुम हुए थे। उनकी उम्मीद खत्म हो चुकी थी कि वह अब दोबारा मिल सकेगा, लेकिन जीआरपी ने मोबाइल ढूंढ कर उनको सूचना दी तो खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें