फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी बढ़ी, विकास कार्य हुए ‘ठंडे’

Tue, 10 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फ्लाईओवर का काम गति ही नहीं पकड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद/साहिबाबाद। मौसम के बदले मिजाज ने शहर के निर्माण कार्यों पर भी ब्रेक लगा दिया है। हॉट मिक्स प्लांट बंद हो जाने से शहर में हो रहा सड़कों का निर्माण अटक गया है। इसके साथ ही एलिवेटेड रोड का काम भी प्रभावित हो गया। रात में भीषण ठंड की वजह से यहां काम करने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


40 करोड़ से ज्यादा के काम अटके
गाजियाबाद। तापमान में गिरावट के चलते हॉट मिक्स प्लांट बंद हो गए हैं। ऐसे में मैटीरियल न मिलने की वजह से सड़क निर्माण नहीं हो सकेगा। इसकी वजह से नगर निगम और जीडीए के मिलाकर तकरीबन 40 करोड़ के काम अटक गए हैं।

करीब एक सप्ताह पहले तक तापमान में उतनी गिरावट नहीं आई थी, जितनी जनवरी महीने में आमतौर पर रहती है। अब चार-पांच दिन से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से तापमान में एकाएक ज्यादा गिरावट आई है।
विज्ञापन


इसकी वजह से अब हॉट मिक्स प्लांट चलाने मुश्किल हो रहे हैं। हॉट मिक्स प्लांट से निर्माण स्थल तक तारकोल मिक्स गिट्टियां पहुंचते-पहुंचते ठंडी हो जाती हैं। इसकी वजह से डेंस सड़क निर्माण करना मुश्किल हो रहा है।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर आरके मित्तल का कहना है कि पूर्व में शुरू हो चुके डेंस कार्य भी अब हॉट मिक्स प्लांट बंद होने की वजह से रुक गए हैं। प्लांट अब फरवरी माह में शुरू होंगे। इसके बाद ही अब सड़क निर्माण के काम पूरे हो पाएंगे। यही हाल जीडीए के सड़क निर्माण कार्यों का भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें