फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक की हत्या में दादा-चाचा गिरफ्तार, बुजुर्ग बोले शराब के लिए पैसे मांगता और पीटता था पोता

विज्ञापन
आशू की हत्या में गिरफ्तार दादा व चाचा। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। नूरनगर सिहानी में दो दिन पहले हुई अश्वनी उर्फ आशू (33) की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के दादा भीम सिंह (79) और चाचा राजेश कुमार (48) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल दांव, डंडा और गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया कपड़ा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दादा का कहना है कि अश्वनी शराब के लिए रोजाना पैसे मांगता था और विरोध करने पर उनको पीटता था। इसी से आजिज आकर छोटे बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

अश्वनी नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूरनगर सिहानी में दादा भीम सिंह के साथ रहता था। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। शराब पीने और नशे में हंगामा करने की उसकी आदत से परेशान होकर माता-पिता घर से करीब 100 मीटर दूर किराये पर रहने लगे थे।
भीम सिंह मूलरूप से हापुड़ के रहने वाले हैं। उन्होंने वहां की पैतृक जमीन और मकान का आधा हिस्सा नौ लाख रुपये में बेचकर सात लाख रुपये का कर्ज चुकाया था। पूछताछ में भीम सिंह ने बताया कि बचे हुए रुपये में से ढाई लाख रुपये अश्वनी जबरन ले गया था। इसके बावजूद वह रोजाना शराब खरीदने के लिए उनसे रुपये मांगता था और विरोध करने पर हत्या करने की धमकी देता था।
विज्ञापन

भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि नशे में अश्वनी कई बार उनकी पिटाई कर चुका था। 10 सितंबर को रुपये नहीं देने पर वह उनका मोबाइल फोन छीनकर ले गया और उसे बेचकर शराब पी ली। इससे परेशान होकर भीम सिंह ने छोटे बेटे राजेश कुमार के साथ मिलकर अश्वनी की हत्या की साजिश रची।

ऐसे की वारदात
एसीपी के अनुसार, 12 सितंबर की रात अश्वनी घर पहुंचा और रोजाना की तरह भीम सिंह से शराब के लिए रुपये मांगने लगा। साजिश के तहत भीम सिंह ने उसे नींद की गोलियां मिलाकर शराब पिला दी। शराब पीने के बाद अश्वनी छत पर पड़ी चारपाई पर सोने चला गया। इसके बाद भीम सिंह और राजेश ने सो रहे अश्वनी के सिर पर दांव से वार किए। इसके बाद राजेश ने कपड़े से उसका गला घोंटा और फिर डंडे से सिर व मुंह पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

रातभर शव को ठिकाने लगाने की बनाते रहे योजना
एसीपी ने बताया कि हत्या के बाद दादा और चाचा रातभर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाते रहे। शव को उठा नहीं पाने पर 13 सितंबर की सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी और हत्या का आरोप तीन अज्ञात युवकों पर लगा दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में तीन युवक अश्वनी को नशे की हालत में कंधे पर डालकर घर लाए थे और छत पर चारपाई पर लेटा दिया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अश्वनी रात करीब आठ बजे अकेले ही घर में दाखिल होता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने दादा और चाचा से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

आशू की हत्या में गिरफ्तार दादा व चाचा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें