फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिचकारी फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक सेक्टर ए–सात पार्ट एक स्थित पिचकारी बनाने की फैक्टरी में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। अभी आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि टीम को करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि अकरम की सेक्टर ए सात, पार्ट एक में फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पाकर टीम टैंकर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग अकरम के 350 वर्ग मीटर भूतल और 2 मंजिला निर्मित (प्लास्टिक मॉडलिंग कार्य ) फैक्टरी के द्वितीय तल पर आग लगी थी। इस मंजिल में होली की पिचकारी बनाने का कार्य चल रहा था। फैक्टरी में आग की विकरालता को देखते हुए एक फायर टैंकर साहिबाबाद और एक फायर टैंकर वैशाली से मंगाने पड़े। एफएस यूनिट द्वारा फैक्टरी के अंदर प्रवेश कर आग को बुझाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें