फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मर्चेंट नेवी कर्मी के फ्लैट पर फायरिंग, बाल-बाल बची बुजुर्ग मां

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसा खंड दो स्थित जीसी सेंट्रम सोसायटी निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी शशांक अवस्थी के फ्लैट पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान बालकनी में खड़ी उनकी मां बाल-बाल बचीं। घटना शुक्रवार रात को हुई। शनिवार सुबह जब बुजुर्ग महिला ने बालकनी में बुलेट का अगला हिस्सा पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शशांक अवस्थी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात उनकी मां सरोज अवस्थी बालकनी में खड़ी थीं और गोली चलने की आवाज सुनी। फायरिंग के बाद वह कमरे से बालकनी में गए तो उनकी मां ने सामने इंडिया मून सोसायटी के पार्क में युवकों के फायर करने की बात बताई। शनिवार सुबह जब उनकी मां बालकनी में गई तो उनको बुलेट का अगला हिस्सा मिला। गंभीरता से देखा गया तो घर में कमरे की छत और दीवार पर लगी खिड़की के शीशे में गोली लगने का निशान मिला। उन्होंने डायल 112 पर शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुलेट का बारुद वाला हिस्सा अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही इंडिया मून सोसायटी के पार्क से कारतूस भी बरामद कर लिया। आसपास के फ्लैटों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने रॉनित, उदिश व हर्षित को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि अमित के पास पिस्टल है और उसी ने फायरिंग की थी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चौथे युवक की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उसे पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें