फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेडीमेड गारमेंट की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के लोनी मेन बाजार स्थित रेडीमेड गारमेंट की दुकान की पहली मंजिल पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीए लेकिन हादसास्थल तक रास्ता छोटा होने के कारण समय से नहीं पहुंच पाई। दुकानदार ने बताया आग लगने से लाखों का सामान चलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

मेन बाजार निवासी शोएब की घर से कुछ दूर रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। उन्होंने बताया कि नीचे वाले फ्लोर पर बच्चों के कपड़े और ऊपर वाले फ्लोर पर बड़े लोगों के कपड़े का स्टोर है। रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद करके चले गए थे। कुछ देर बाद एक ग्राहक ने दुकान से सामान लेने की बात कही। ग्राहक के बुलावे पर दुकान खोलने आए शोएब ने जैसे ही शटर खोला तो अंदर धुआं भरा हुआ था। कुछ देर बाद ऊपर वाली मंजिल में धुआं निकलने लगा। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ऊपर वाली मंजिल में आग की लपटें निकलने पर लोगों ने नीचे वाली दुकान का सारा सामान निकाल कर बाहर कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। उधरए मेन बाजार का रास्ता छोटा होने के कारण पानी का दमकल का टैंकर अंदर तक नहीं पहुंच सका। दमकल कर्मियों ने पानी का पाइप लगाकर आग पर काबू पाया। शोएब ने बताया कि आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया। सीएफओ सौरभ कुमार ने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है।
आग बुझाने के दौरान पड़ोसी का हाथ जला
दुकान में आग लगी तो आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान पड़ोसी सोहेल भी मौके पर पहुंचा। वह भी दुकान का सामान बाहर करने लगा फिर पानी डालकर आग बुझाने लगा। इस दौरान उनके हाथ गरम लोहे से छू गया और उनका हाथ जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें