फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री की कोठी में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से चोर तक पहुंचेगी पुलिस: जांच हुई तेज

Tue, 07 May 2024 02:10 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री की कोठी में चोरी का मामला सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
up police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली सेक्टर-एक में पूर्व केंद्रीय कृषि और ग्रामीण उद्योग राज्यमंत्री की बंद कोठी से चोर ने लोहे की ग्रिल व अन्य सामान चुरा लिया। अधिवक्ता ने कोठी की जांच के बाद कौशांबी पुलिस को चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान करने में जुटी है।

अधिवक्ता रामपाल सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम की तरफ से शिकायत दी है। उनका कहना है कि राज्यमंत्री ने वैशाली सेक्टर-एक की कोठी को फरवरी तक जल आयोग को किराये पर दी हुई थी। अनुबंध खत्म होने के बाद आयोग के पदाधिकारियों ने कोठी खाली कर दी थी। वह समय-समय पर कोठी में जाकर देख रेख करते थे।

विज्ञापन


दो मई को जब कोठी पर पहुंचे तो देखा कि चोर ने ताला तोड़कर पानी की टोंटी, दरवाजों की कुंडी, बिजली के पैनल व ग्रिल समेत अन्य सामान चुरा लिया। सूचना पर कौशांबी पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षण करके शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें