फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गाजियाबाद में सस्ते घर का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका, योजना में शामिल हैं 3000 EWS फ्लैट

Mon, 17 Nov 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भवनों के लिए आवेदन आने के बाद उनकी पात्रता की जांच कराई जाएगी। लॉटरी के माध्यम से भवनों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ विहार में प्रेस्टिज ग्रुप के पास तीन हजार ईडब्ल्यूएस भवन बनाए जाने की योजना अगले हफ्ते शुरू होने जा रही है। ईडब्ल्यूएस फ्लैट खरीदने के लिए पांच हजार रुपये पंजीकरण शुल्क तय किया गया है। इन भवनों के फार्म एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में मिलेंगे।

विज्ञापन

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भवनों के लिए आवेदन आने के बाद उनकी पात्रता की जांच कराई जाएगी। लॉटरी के माध्यम से भवनों का आवंटन किया जाएगा। इन भवनों को वही ले सकते हैं जो गाजियाबाद के निवासी हों। फार्म के साथ आय और निवास प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य होगा। करीब दो साल में भवन बनकर तैयार होंगे। तीन लाख तक की वार्षिक आय वाले ही इस फार्म को भर सकते हैं।

पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं 3496 फ्लैट
शहर में पीएम आवास योजना के तहत डासना, नूरनगर, प्रताप विहार, निवाड़ी और मधुबन-बापूधाम योजना में कुल 3496 ई-डब्ल्यूएस फ्लैट बनाए गए हैं। ज्यादातर फ्लैटों का आवंटन भी किया जा चुका है। आवंटन के बाद भी ज्यादातर फ्लैट खाली हैं। इसकी वजह है मूलभूत सुविधाओं का अभाव। मधुबन-बापूधाम योजना में आवंटी विनोद कुमार का कहना है कि अभी तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

पेयजल सुविधाओं के अभाव में लोग यहां नहीं रह रहे हैं। वहीं जीडीए के सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला का कहना है कि बिजली की लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों तक पेयजल लाइन के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें