फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला के गले से सोने की चेन खींची

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन इलाके में मंदिर से घर लौट रही महिला के गले से स्कूटी सवार चेन खींचकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस चोर का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


प्लॉट बी 115 स्थित फ्लैट बी-6 निवासी कनिका जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर की दोपहर करीब 12ः15 बजे वह शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से घर की तरफ वापस लौट रही थीं। रास्ते में पीछे से एक स्कूटी सवार उनके पास पहुंचा और उनके गले में पड़ी सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें