फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बस और मेट्रो के मुकाबले महंगा पड़ेगा रैपिड से दिल्ली जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नमो भारत ट्रेन रविवार से दिल्ली के न्यू अशोकनगर तक के लिए संचालित होगी। सुविधा के साथ ही कम समय में ही नमो भारत ट्रेन लोगों को दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि इसमें सफर के लिए लोगों को बस एवं मेट्रो के मुकाबले दोगुना भुगतान करना होगा। टीएचए के साहिबाबाद से न्यू अशोकनगर, दिल्ली तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टैंडर्ड कोच में 50 रुपये तो प्रीमियम कोच में 75 रुपये खर्च करने होंगे जबकि मेट्रो से वैशाली-आनंद विहार तक 20 रुपये और ई-बस से मोहननगर-कौशांबी बस अड्डा तक 25 रुपये देने होंगे। वहीं, रोडवेज की बस से मोहननगर-आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डा के लिए 44 और 12 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

टीएचए से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली एवं नोएडा नौकरी करने जाते हैं। ऐसे में नमो भारत ट्रेन के दिल्ली तक संचालित होने से ऐसे लोगों को लाभ मिलेगा। अब तक लोग मेट्रो, बस एवं ऑटो के जरिये दिल्ली पहुंचते हैं। रविवार से लोगों के लिए नमो भारत ट्रेन का भी तोहफा मिल रहा है। अब तक दिल्ली जाने के लिए जो लोग मेट्रो का प्रयोग करते थे वह या तो मोहननगर मेट्रो स्टेशन से दिल्ली जाते हैं या फिर वैशाली मेट्रो स्टेशन से जाते हैं। इंदिरापुरम एवं वसुंधरा के लोग दिल्ली जाने के लिए पहले ऑटो से वैशाली तक पहुंचते हैं फिर वहां से मेट्रो लेते हैं। वहीं, अब वसुंधरा के लोगों के लिए रैपिड के जरिये दिल्ली जाना ज्यादा सुगम होगा क्योंकि जब तक वह वैशाली मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे, रैपिड के जरिये तब तक वह दिल्ली अशोकनगर होंगे। यह बात अलग है कि उन्हें रैपिड में सफर के लिए मेट्रो के मुकाबले अधिक किराया देना होगा।
विज्ञापन


मेट्रो का किराया

स्टेशन किराया (रुपये में)
वैशाली-कौशांबी 10
वैशाली-आनंद विहार 20
वैशाली-मैयूर विहार1 30 (ब्लू लाइन)
वैशाली-मयूर विहार एक्सटेंशन 30 (ब्लू लाइन)
वैशाली-मयूर विहार पॉकेट-1 30 (पिंक लाइन)
वैशाली-ईस्ट विनोद नगर-मयूर विहार पॉकेट-2 30 (पिंक लाइन)


ई-बस का किराया
स्थान किराया (रुपये में)

मोहननगर-कौशांबी बस अड्डा 25
साहिबाबाद गांव-कौशांबी बस अड्डा 20
साहिबाबाद सब्जी मंडी-कौशांबी बस अड्डा 20
प्रहलाद्गढ़ी-कौशांबी बस अड्डा 12
वैशाली-कौशांबी बस अड्डा 12
डाबर मोड-कौशांबी बस अड्डा 12
-
रोडवेज बस का मोहननगर से आनंद विहार और कौशांबी का किराया

स्टेशन किराया (रुपये में)
मोहननगर-आनंद विहार 44 (साधारण बस)
मोहननगर-कश्मीरी गेट 50 (साधारण बस)
मोहननगर-कौशांबी बस अड्डा 12 (साधारण बस)
मोहननगर-कौशांबी बस अड्डा 15 (जनरथ बस)
मोहननगर-कौशांबी बस अड्डा 24 (वॉल्वो बस)





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें