मछरी गांव जाने की कोशिश कर रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मछरी तिराहे से हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। करीब 20 मिनट बाद त्यागी को थाने से छोड़ दिया। 31 अक्तूबर को भोजपुर थाना अंतर्गत मछरी गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद पथराव-मारपीट हुई थी।
पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में नेताओं और बाहरी लोगों के गांव में आने-जाने की सूचना पर प्रशासन ने शनिवार को गांव में धारा 144 लगा दी थी।
इसके बावजूद रविवार को भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ मछरी गांव जा रहे थे लेकिन गांव के तिराहे पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान नेता और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।
सूचना पर पहुंचे एसओ शिव प्रकाश सिंह भाजपा नेताओं को हिरासत मेें लेकर थाने ले आए और करीब 20 मिनट तक थाने में बैठाया रखा। बाद में समझा बुझाकर उन्हें छोड़ दिया। श्रीकांत त्यागी का कहना है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई करने के चलते जनप्रतिनिधियों को गांव में जाने से रोक रही है।
मामले में शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उधर, एसओ का कहना है कि गांव में शांति है।