फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन ने होटल ले जाकर बनवाए संबंध: लड़की को कमरे तक ले गई महिला, वहां पहले से मौजूद युवक ने की दरिंदगी

Thu, 12 Dec 2024 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर (बुलंदशहर)

सार

UP Crime News Today: लड़की ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर होटल में बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के अनूपशहर में किशोरी को होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने आरोपियों के साथ मिलकर उन्हें होटल में बुलाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला उनकी बेटी को एक होटल में बुलाकर ले गई। आरोप है कि होटल में पहले से मौजूद जहांगीराबाद निवासी सोहिल ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

इसी दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों के कब्जे से छूटकर जब बेटी घऱ पहुंची तो वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

साथ ही आरोपी सोहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी सोहिल समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोहिल को जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें