फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित रेस्तरां में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशील पदार्थ पिलाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चिरोड़ी गांव में रहने वाला दानिश चौधरी को वह 4 महीने से जानती हैं। दोनों फोन पर बात करते थे। बृहस्पतिवार करीब 2 बजे दानिश चौधरी से वह मिलने गई थीं। यहां से दानिश उन्हें बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक रेस्तरां पर ले गया। दोनों वहां खाना खाया। करीब 3 बजे दानिश उन्हें रेस्तरां के कमरे में ले गया। कमरे में आरोपी ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उनके साथ यौन शोषण भी किया। उनकी अश्लील फोटो वीडियो बनाई। अब आरोपी फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने मामले में परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद युवती ने परिजनों के साथ पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें