फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खेत में पड़ी गर्म राख की चपेट में आकर बच्ची झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव आबिदपुर मानकी के जंगल में खेत में पड़ी चीनी मिल की गर्म राख की चपेट में आकर 12 वर्षीय बच्ची झुलस गई। बच्ची मां के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान बच्ची झुलस गई। बच्ची के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

आबिदपुर मानकी निवासी गुलफाम मजदूरी करते हैं। गुलफाम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी शमा और 12 वर्षीय पुत्री समरीन जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। रास्ते में एक किसान के खेत में चीनी मिल की गर्म राख पड़ी हुई थी। समरीन गर्म राख में फंस गई। बच्ची की चींख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे राहगीरों ने समरीन को किसी तरह गर्म राख से बाहर निकाला। गर्म राख में फंसने के कारण समरीन बुरी तरह झुलझ गई। उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल ले जा गया। बच्ची को छुट्टी मिलने के बाद पिता ने चीनी मिल के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बता दें कि मई के प्रथम सप्ताह में गदाना गांव में पांच वर्षीय बच्ची मानसी कौर गंभीर रूप से झुलस गई थी। मानसी को उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया था,जहां उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा बीते वर्ष भी गांव बुदाना में एक बच्चा चीनी मिल की गर्म राख की चपेट में आकर झुलस गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें