फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिश्तेदार ने महिला का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में घर आए रिश्तेदार द्वारा महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह वीडियो डिलीट करने के नाम पर रुपये मांग रहा। रुपये लेने के बाद भी उसने वीडियो बेटी और पति समेत अन्य लोगों को भेज दिया। अब वह धमकी दे रहा है। मामले में महिला ने भाई के ससुर के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि मार्च में उनके भाई के ससुर घर आए थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने छिपकर नहाते हुए उनकी वीडियो बना ली। अब वह वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं और ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के नाम पर धमकाकर चार बार में 22 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद भी और रुपये की मांग करने पर उन्होंने मना किया तो वीडियो वायरल कर दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।



सोसायटी में घूम रहीं युवतियों से की अश्लीलता

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की एक सोसायटी में घूम रही युवतियों के अश्लीलता और फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी दीवार फांदकर सोसायटी में घुसा और अभद्र टिप्पणियां करने लगा। शोर मचाने पर झाडिय़ों में छिप गया। मौके पर सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मामले में अमन खाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें