UP: दादी के साथ खेत पर गए भाई-बहन पर गिरी आकाशीय बिजली, बच्ची की हुई मौत; परिवार में कोहराम
Mon, 24 Jun 2024 01:27 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़
सार
गढ़मुक्तेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई तो वहीं दादी और बच्ची का भाई भी चपेट में आए गए। घटना कोतवाली के गांव गडावली की बताई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव गढ़वली में दादी के साथ खेत पर गए भाई और बहन के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने छह वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया है। बच्ची की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि शेष घायलों को डॉक्टर ने गंभीर दशा को देखते हुए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
गांव निवासी डालचंद की मां 80 वर्षीय चंपा देवी सोमवार की सुबह करीब 11 बजे पांच वर्षीय पोते अमित और छह वर्षीय भूमि के साथ खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। काम करने के दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचते हुए वह घर के लिए लौट रहे थे, तभी आकाशीय बिजली तीनों के ऊपर गिर गई जिससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने उनको गंभीर दशा में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने भूमि को मृत घोषित कर दिया ।वही शेष घायलों गंभीर दशा का देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई है, परिजनों से बच्ची के पोस्टमार्टम के लिए कहा जा रहा है पोस्टमार्टम कराए जाने पर पीड़ित परिवार को संबंधित सहायता की जाएगी।