फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार में बेच रहे थे ऑक्सी फ्लो मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
20 हजार रुपये में बेच रहे थे ऑक्सी फ्लो मीटर
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस की कार्रवाई व सख्ती के बावजूद कोरोना उपचार से जुड़ी चीजों की कालाबाजारी थम नहीं रही है। इसी कड़ी में नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ऑक्सी फ्लो मीटर की कालाबाजारी करने के आरोप में विजय पार्क भजनपुरा दिल्ली निवासी दानिश और मोहसिन को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी एक हजार रुपये के ऑक्सी फ्लो मीटर 15 से 20 गुना अधिक दाम में बेच रहे थे। उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के अलावा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
नगर कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जिला एमएमजी अस्पताल के आसपास कार सवार युवक ऑक्सी फ्लो मीटर की कालाबाजारी के लिए घूम रहे हैं। टीम ने घेराबंदी की। थोड़ी ही देर बाद ही एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 25 ऑक्सी फ्लो मीटर बरामद हुए। कार सवार युवकों ने अपने नाम विजय पार्क भजनपुरा दिल्ली निवासी दानिश और मोहसिन बताए, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के सर्जिकल स्टोर से सस्ते दामों में ऑक्सी फ्लो मीटर खरीदते हैं और गाजियाबाद आकर जरूरतमंदों को 15 से 20 गुना अधिक दाम में बेच देते हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि उनके कब्जे से ऑक्सी फ्लो मीटर के अलावा 12 हजार रुपये, तीन मोबाइल और कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकाएक मांग बढ़ने का फायदा उठा रहे आरोपी
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि कोरोना महामारी से काफी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। जान बचाने के लिए संक्रमित अपने घरों पर ही रहकर ऑक्सीजन गैस सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं। सिलिंडर से ऑक्सीजन लेने के लिए ऑक्सी फ्लो मीटर की जरूरत पड़ती है। जिसके चलते इसकी डिमांड में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग इसकी कालाबाजारी के गोरखधंधे में जुट गए हैं। एक हजार के ऑक्सी फ्लो मीटर को 15 से 20 हजार में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें