फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रहें तैयार, आंदोलन का फाइनल मैच चल रहा है ः राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान रहें तैयार, आंदोलन का फाइनल मैच चल रहा है : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि गांव के किसान पूरी तरह तैयार रहें। आंदोलन का अब फाइनल मैच चल रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों को एक नारा भी दिया, एमएसपी अब नहीं तो कभी नहीं। मांगों को दोहराते हुए कहा कि एमएसपी की मांग के बिना किसान घर नहीं जाएंगे। कहा कि अब आंदोलन में किसी की भी मौत हुई तो दाह संस्कार यहीं बॉर्डर पर होगा।
तीन कृषि कानून वापस होने के बाद यूपी गेट पर बैठे किसान चार दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की होने वाली बैठक पर नजर बनाए हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने भी ट्विटर पर संदेश दिया कि सभी संगठन एक राय होकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। सरकार टेबल पर आएगी तो हम किसानों की शहादत से जुड़े पूरे तथ्य भी सामने रखेंगे। कहा कि आंदोलन अब लंबा चलेगा। इसके लिए गांव से खाने-पीने का सामान और कंबल के अलावा अन्य सामान भी आना शुरू हो जाएगा। किसान बगैर एमएसपी पर गारंटी कानून लिए घर वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने कृषि मंत्री पर झूठा बयान देने का भी आरोप लगाया। कहा कि उन्हें मृत किसानों के बारे में पूरी जानकारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम बारिश पड़ने के बाद यूपी गेट पर किसान सर्दी के बीच संघर्ष करते नजर आए। दरअसल आंदोलन स्थल पर अधिकांश टेंट कटे-फटे और टूटे पड़े हैं। तमाम किसान उन्हें ठीक करने में जुटे हुए थे, लेकिन बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई। जिसके बाद किसान जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे नजर आए।
विज्ञापन

गुरुद्वारे कोई राजनैतिक नहीं होते
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के भाजपा में शामिल होने पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सिरसा को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला है। लेकिन आंदोलन में उनका बड़ा सहयोग है और आगे भी योगदान मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुद्वारे में कोई राजनैतिक नहीं होती। आंदोलन सभी को मिलकर चलाना है। वहीं, सरकार से वार्ता के दौरान एमएसपी, किसानों पर दर्ज मुकदमे, ट्रैक्टर प्रतिबंध और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय टेनी को हटाने समेत अन्य मसलों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें