शहर बना गैस चैंबर, 1000 लोग पहुंचे अस्पताल
साहिबाबाद। दिवाली की रात 12 बजे तक पटाखे चलने से शुक्त्रस्वार को शहर गैस चैंबर बन गया और दिन भर स्मॉग की चादर छायी रही। चार साल का रिकार्ड तोड़कर वायु गुणवत्ता सूचकांक 470 पर पहुंच गया। हवा में खतरनाक रसायन घुल जाने से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। हालत बिगड़ने पर एक हजार से ज्यादा सांस रोगियों को अस्पताल जाना पड़ा। हवा की सेहत इतनी बिगड़ गई है कि अगले सात दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।
गाजियाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। दिवाली के अगले दिन की बात करें तो पिछले साल एक्यूआई 448 था। इस बार 22 अंक ज्यादा है। यह हाल तब है जबकि कारखाने दिवाली की छुट्टी के कारण बंद है। हवा में जहर मुख्य रूप से पटाखों का ही है, क्योंकि एक्यूआई में सबसे ज्यादा उछाल दिवाली की रात आठ बजे के बाद से आया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पटाखों के साथ पराली का जलना भी स्थिति बिगड़ने की बड़ी वजह है।
प्रदूषण चार दिन तक लगातार बढ़ा है। दो नवंबर को गाजियाबाद का एक्यूआई 334 दर्ज हुआ था। अगले दिन तीन नवंबर को 19 प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई और 353 तक जा पहुंचा। छोटी दिवाली के चलते शाम के बाद लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े, जिसका असर चार नवंबर को दिवाली के दिन दिखाई दिया और एक्यूआई 419 पर पहुंच गया। दिवाली की आतिशबाजी का असर शुक्त्रस्वार को एक्यूआई के 470 पहुंच जाने के रूप में नजर आया। इसी वजह से लोगों की हालत बिगड़ी। निजी और सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने बताया कि एक हजार से ज्यादा सांस रोगी शुक्त्रस्वारको अस्पताल आए।
लोनी की हवा सबसे खराब
जिले में लोनी सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 476 दर्ज किया गया। जबकि पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 577 और 470 दर्ज किया गया। वहीं इंदिरापुरम का एक्यूआई 474 रहा। पीएम दस का स्तर 507 मापा गया। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 308 पर पहुंच गया। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई 473 दर्ज हुआ। यहां पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 528 और 315 रहा। संजय नगर में भी एक्यूआई साढ़े चार सौ से ऊपर 470 दर्ज किया गया। पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 473 और 324 रहा।
वर्ष एक्यूआई
2021 470
2020 448
2019 396
2018 422
2017 412
(आंकड़े दिवाली के अगले दिन के हैं)
सात दिन में बिगड़ी हालत
पांच नवंबर 470
चार नवंबर 419
तीन नवंबर 353
दो नवंबर 334
एक नवंबर 363
31 अक्तूबर 342
30 अक्तूबर 297
29 अक्तूबर 321
प्रदूषित शहरों की सूची
नोएडा 475
गुरुग्राम 472
गाजियाबाद 470
फरीदाबाद 469
ग्रेटर नोएडा 464
दिल्ली 462
बल्लभगढ़ 462
जींद 462
मानेसर 458
वृंदावन 448
बुलंदशहर 444
जगह पीएम दस पीएम 2.5
इंदिरापुरम 507 308
वसुंधरा 528 315
लोनी 577 459
संजय नगर 473 324
दिवाली के दिन प्रदूषण का हाल
पीएम 2.5-10
कॉलोनी दोपहर 3-4 बजे 6 से 7 बजे 8 से 9 बजे 9 से 10 बजे
इंदिरापुरम 181-343 356-597 496-726 658-880
लोनी 345-467 530-717 858-931 895-990
वसुंधरा 220-377 401-667 546-835 602-994
संजय नगर 137-257 307-530 462-640 811-937