फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में सबसे प्रदूषित शहर,खतरा बरकरार बरते सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर में सबसे प्रदूषित गाजियाबाद
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहर का प्रदूषण स्तर बृहस्पतिवार को एनसीआर में सबसे खराब स्थिति में रहा। यहां पर एक्यूआई 262 पर दर्ज हुआ। हालांकि बुधवार के मुकाबले यह थोड़ा कम रहा। जिले के चार स्टेशनों में सबसे खराब स्थिति संजय नगर में रही। यहां वायु गुणवत्ता 300 के पार रेड जोन में पहुंच गई। आने वाले दिनों में प्रदूषण के बढ़ने की संभावना पर डॉक्टर लोगों को तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
पीसीबी की साइट पर गाजियाबाद का एक्यूआई 262 पर ऑरेंज जोन में रहा। इससे पहले शहर में प्रदूषण का ग्राफ दस अंक ज्यादा था। मगर अब हवा की गति तेज होने से प्रदूषण में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। मगर अधिकारियों का मानना है कि 24 अक्तूबर तक हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने पर वायु गुणवत्ता खराब होगी और इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होगी। फिलहाल एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो दूसरे पायदान पर ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई था, जो ऑरेंज जोन में 220 पर मापा गया। शहर में पीएम 10 और पीएम 2.5 मानक से दो गुना ज्यादा रहा। वहीं, संजय नगर में एक्यूआई 303 दर्ज हुआ। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। पीसीबी अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि मौसम में हल्की ठंडक होने और हवा की गति तेज होने से धूल के पार्टिकल्स नीचे गिरे थे। इससे प्रदूषण में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में करें एक्साइज और डबल मास्क पहनें
प्रदूषण से सांस की नली और पेट पर ज्यादा असर पड़ता है। गले खराब होने का ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे में लोग घर से बाहर जाते समय डबल मास्क लगाएं और गर्म पानी का सेवन करें। इसके अलावा दाल का पानी, नारियल का पानी भी ले सकते हैं। ब्रीथिंग एक्साइज के लिए अनुलोम-विलोम व प्राणायाम करें। निर्माण साइट और पेंट से धूल व कणों से दूर रहने के लिए दो मास्क लगाएं।
रात में स्टीम लेकर सोए
- स्मोकिंग करने से बचें
- बुजुर्ग एक्सरसाइज न करें
पूरी बाजू के कपड़े पहनकर निकलें।
- कमरों में धूल मिट्टी न उड़ने दे
हर दिन बदल रही प्रदूषण की स्थिति
तिथि एक्यूआई जोन
8 अक्तूबर 194 येलो
9 अक्तूबर 235 ऑरेंज
10 अक्तूबर 222 ऑरेंज
11 अक्तूबर 225 ऑरेंज
12 अक्तूबर 190 येलो
13 अक्तूबर 223 ऑरेंज
14 अक्तूबर 223 ऑरेंज
15 अक्तूबर 235 ऑरेंज
16 अक्तूबर 349 रेड
17 अक्तूबर 310 रेड
18 अक्तूबर 45 ग्रीन
19 अक्तूबर 77 ग्रीन
20 अक्तूबर 287 ऑरेंज
21 अक्तूबर 262 ऑरेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें