फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स का लिंक भेजकर छात्र के खाते से निकाले 1.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स का लिंक भेजकर छात्र के खाते से निकाले 1.10 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ठगों ने एक छात्र और युवक के खाते से एक लाख 40 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। राजेंद्र नगर में ठगों ने युवक को फोन कर खाता बंद होने का झांसा देकर पूरी खाते की पूरी जानकारी लेकर 30 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, बृज विहार डबल स्टोरी बिल्डिंग में छात्र के मोबाइल पर ओएलएक्स पर उत्पाद बेचने के नाम पर एक लाख दस हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने लिंक रोड और साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में शिव शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनके फोन पर ठगों ने कॉल की और खाता बंद होने का झांसा दिया। आरोप है कि खाता चालू करने की एवज में उनसे पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद अकाउंट से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसके बाद ठगों को फोन किया तो वह नंबर नहीं मिला। उन्होंने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, बृज विहार डबल स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले पराग माधव तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने फोन अपने बेटे को दिया हुआ था। तभी ठगों ने फोन पर ओएलएक्स का लिंक भेजकर उत्पाद बेचने का लोभ दिया। बच्चे ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो कुछ देर बाद उनके खाते से पांच-छह बार में एक लाख 10 हजार की ठगी हो गई। बैंक से मेसेज आने पर पीड़ित के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन से जानकारी की तो ठगी का पता चला। उन्होंने लिंक रोड थाने में पुलिस को लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी आलोक दूबे का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर दोनों मामले साइबर सेल को भेज दिए हैं। टीम खाते और फोन कॉल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें