फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने पर चार फैक्टरियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

लोनी। अमित विहार में बुधवार दोपहर प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों पर बुलडोजर चलाया। फैक्टरी संचालक रात में फैक्टरी चलाते थे। आसपास के लोगों ने प्रशासन से कुछ दिन पूर्व शिकायत की थी।
विज्ञापन

अमित विहार में रात में मेटल, प्लास्टिक आदि की ढलाई की फैक्टरी चल रहीं थीं। इन फैक्टरियों से इलाके में प्रदूषण बढ़ने से कॉलोनी के लोग परेशान थे। लोगों ने अवैध फैक्टरियां चलने की शिकायत अधिकारियों से की थी। तहसीलदार शिव नरेश सिंह ने बताया कि प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व भी अमित विहार में फैक्टरियों पर कार्रवाई की थी। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीडीए, नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस अमित विहार पहुंची। टीम ने सर्वेक्षण के बाद चार फैक्टरियों पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें