मुख्यमंत्री जी आप 5 मिनट की दूरी पर हैं
कुछ पल तो गुजारिये अहिंसा खंड 2 में
साहिबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार की रात इंदिरापुरम में रुके। वह सीआईएसएफ की पांचवीं बटालियन के गेस्ट हाउस ठहरे थे। समाधान की उम्मीद में आसपास के लोगों ने उन्हें ट्वीट कर अपनी समस्या से वाकिफ कराने की कोशिश की। एओए के संरक्षक आलोक कुमार ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री जी आप हमसे दो से पांच मिनट की दूरी पर हैं, कुछ पल तो गुजारिये अहिंसा खंड-2 में। आपको भी खबर होनी चाहिए जमीनी हकीकत की। साहिबाबाद के एक समाजसेवी ने भी ट्वीट कर शहर में अस्पताल बनाने की मांग की।
एओए ने अपने ट्वीट में मंगलवार को हुई बारिश के बाद जलभराव की फोटो भी मैसेज के साथ अपलोड की। उन्होंने बताया कि दो साल से सड़क टूटी है। अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे। वहीं जुगल किशोर ने बजट पास कर जल्द सरकारी अस्पताल बनवाने के मांग की है। साहिबाबाद के कई लोगों ने ट्विटर के जरिए सीएम से समाधान की अपील की। गंगाजल की आपूर्ति मोहननगर जोन में करवाने की मांग की।