फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में सोने की अंगूठी भूला परिवार, दरोगा ने लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में सोने की अंगूठी भूल परिवार, दरोगा ने लौटाई
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पुश्ता पुलिस चौकी के पास एक परिवार गाड़ी खराब होने पर गाड़ी को वहीं खुली छोड़ कर अपने घर चला गया। गाड़ी में सोने की अंगूठी थी। लावारिस खड़ी गाड़ी को पुलिस ने चेक किया तो पुलिस को अंगूठी मिली। पुलिस ने गाड़ी नंबर से पीड़िता से संपर्क कर अंगूठी लौटा दी।
विज्ञापन

डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में अमित परिवार के साथ रहते हैं। वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बागपत गए थे। वापस आने के दौरान उनका गाड़ी पुश्ता पुलिस चौकी के पास खराब हो गई। गाड़ी खराब होने पर अमित वहीं सड़क किनारे गाड़ी को खुला छोड़कर ऑटो से अपने घर चले गए। इस दौरान पुश्ता पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज अनुज ने लावारिस समझकर गाड़ी को चेक किया, तो उन्हें अंगूठी मिली। उन्होंने गाड़ी के नंबर से अमित का फोन नंबर निकाला और उनसे संपर्क किया। उन्होंने अमित को अंगूठी के बारे में बताया। शनिवार को उन्होंने अमित को पुलिस चौकी बुलाकर उनकी गाड़ी व अंगूठी उनको वापस कर दी। अमित ने पुलिस कर्मियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें