फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौज करने पर सिर में डंडा मारकर साथी की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली-गलौज करने पर सिर में डंडा मारकर कर दी हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली के हर्ष विहार से अगवा किए गए युवक को उसके साथियों ने ही सिर में डंडा मारकर हत्या कर शव को भोजपुर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव के एक खेत में दबा दिया था। गाली-गलौज करने पर युवक की हत्या की गई। लापता युवक के भाई ने बुधवार को उसके चार साथियों पर हत्या के लिए अपहरण करने का आरोप लगाते हुए टीला मोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार और डंडा भी बरामद कर लिया है।
दिल्ली के हर्ष विहार में भावनी शंकर परिवार के साथ रहते हैं। टीला मोड़ थाने में बुधवार को उन्होंने शिकायत देते हुए बताया था कि राहुल, गजेंद्र, बिल्लू उर्फ विपिन और राजन निवासी हर्ष विहार दिल्ली दो अगस्त को उनके घर आए। ये सभी गाजियाबाद कोर्ट में तारीख पर जाने की बात कहकर उनके भाई किशन (29) को अपने साथ ले गए। देर रात तक जब किशन नहीं पहुंचा तो उन्होंने तलाश शुरू की। बुधवार को विकास निवासी हर्ष विहार दिल्ली ने भवानी शंकर को बताया कि चारों ने किशन के साथ मारपीट की और उसे कार में डालकर ले गए। इसके बाद भवानी शंकर ने टीला मोड़ थाने पहुंचकर चारों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

खेत में दबाया था हत्या कर शव
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपी घर से फरार थे। पुलिस ने राहुल और गजेंद्र की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार सुबह फर्रूखनगर से पकड़ लिया। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सभी ने एक साथ दिल्ली के गगन सिनेमा के पास ठेके पर शराब पी। इसके बाद राहुल, गजेंद्र और किशन टीलामोड़ थाना क्षेत्र के कोयल एंक्लेव के पास आ गए। जहां किशन ने शराब के नशे में राहुल और गजेंद्र को गाली देने लगा। राहुल की मां पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। इस दौरान राहुल ने डंडा से उसके सिर पर वार कर दिया। गजेंद्र ने भी डंडा मारा। मौत होने के बाद गजेंद्र की कार में डालकर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर के खेत में गड्ढ़ा खोदकर शव को दबा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि एसएचओ टीला मोड़ ओमप्रकाश आर्य ने बृहस्पतिवार को दोनों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार और डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

हत्या के मामले में चल रही थी तारीख
एसएचओ ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि सभी आरोपी 2013 में साहिबाबाद थाने से हत्या के मामले में जेल गए थे। इसके लिए उनका गाजियाबाद कोर्ट में केस चल रहा था। दो अगस्त को तारीख थी। लेकिन यह लोग तारीख पर नहीं गए। दिल्ली के गगन सिनेमा के पास सभी ने शराब पी। इसके बाद राजन और बिल्लू उर्फ विपिन वहां से चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें