फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले चार दिन तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले 4 दिन तक
विज्ञापन

बारिश के आसार
साहिबाबाद। दो दिन से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले चार तक मानसूनी बारिश होने के आसार हैं। इससे मौसम सुवाहना हो जाएगा।
मंगलवार की दोपहर आसमान में काले बादल छा गए और अंधेरा सा छा गया। तेज हवा चलने लगी। इसके बाद झमाझम पानी गिरा। अंधेरा होने के कारण दिन में भी चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। करीब दो घंटे तक हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। आने वाले दो दिन तक बरसात होने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार व शनिवार को मौसम साफ रहेगा, रविवार से दोबारा बरसात शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरतें सावधानी
फिजिशियन डॉ. एमके सिंह का कहना है कि रुक-रुक कर बरसात होने और उमस भरी गर्मी के मौसम में संक्रामक रोगों की बढ़ने की संभावना बन जाती है। विशेष सावधानी की जरूरत है। नमी के कारण खाद्य पदार्थ भी दूषित होने लगते हैं। विशेष तौर पर डिब्बा बंद चीजों के खराब होने या फंफूदी लगने से खाने लायक नहीं बचती।
मौसम का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
15 जुलाई 35 28
16 जुलाई 37 28
17 जुलाई 34 27
18 जुलाई 32 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें