फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से घर बैठे मिलेगी आवंटियों को बकाए की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर से घर बैठे मिलेगी आवंटियों को बकाए की जानकारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए के संपत्ति खरीदारों को समय पर बकाया जमा नहीं करने पर अब मोटा जुर्माना नहीं भरना पड़ेगा। आवंटियों को घर बैठे ही अपने बकाए का अलर्ट मिल सकेगा। जीडीए की ओर से बकाए जमा करने संबंधी आवंटियों को जानकारी देने के लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर में बकाया संबंधी डाटाबेस की फीडिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। सितंबर से जीडीए का नया सॉफ्टवेयर काम करना शुरू कर देगा। आवंटियों को सितंबर से बकाया जमा करने संबंधी जानकारी एसएमएस के जरिए मिल सकेगी।
सॉफ्टवेयर में सभी आठों जोन की संपत्तियों में किन-किन लोगों पर बकाया है, उसका ब्यौरा दर्ज करने का काम आखिरी चरण में है। फीडिंग का काम पूरा होने और सॉफ्टवेयर शुरू होने के बाद आवंटियों को किस्त या फिर अन्य बकाया जमा करने की निर्धारित तिथि से पहले ही जानकारी मिल जाएगी। प्राधिकरण की ओर से अगली कितनी किस्त, किस तारीख तक जमा करनी है, इसकी जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी। ऐसे में लोग पहले ही बकाया जमा करने को लेकर सचेत हो सकेंगे।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से बकाया वसूली पर फोकस होकर काम किया जा रहा है। एक ओर छोटे-बड़े बकाएदारों की नए सिरे से सूची तैयार की जा रही है। दूसरी ओर जीडीए से किस्तों पर संपत्ति खरीदने वालों को निर्धारित तिथि निकलने के बाद मोटी ब्याज भरनी पड़ती है। प्राधिकरण की विभिन्न संपत्तियों का लोगों पर करोड़ों बकाया है। ऐसे में जीडीए ने नियमित लोगों को बकाया जमा करने के लिए सचेत करने को सॉफ्टवेयर तैयार करने का काम शुरू किया है। सॉफ्टवेयर तैयार होने से आवंटियों को तो राहत मिलेगी ही, दूसरी ओर जीडीए को अपनी बकाया वसूली में राहत मिलेगी।
---
संपत्ति अनुभाग से ब्यौरा ले डाटाबेस हो रहा तैयार
जीडीए के बकाया से जुड़े नए सॉफ्टवेयर के लिए संपत्ति विभाग से सभी आठ जोन की संपत्ति बकाए की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। यह जानकारी फिर सॉफ्टवेयर से जोड़ी जाएगी। फिर हर माह जिन संपत्तियों की किस्त जमा करने की ड्यू डेट होगी या फिर अन्य बकाया जमा करने की, उनको सॉफ्टवेयर के जरिए एसएमएस भेजकर सूचित किया जाएगा। सॉफ्टवेयर को जुलाई माह में तैयार कर लिया गया था। केवल बकाया संबंधी ब्यौरे को सॉफ्टवेयर में फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
कोट...
आवंटियों को समयसीमा के अंदर बकाया जमा करने संबंधी जानकारी मुहैया कराने के लिए सॉफ्टवेयर पर काम जारी है। सॉफ्टवेयर अगले माह से काम करना शुरू कर देगा। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें