फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद पिलखुवा टोल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा टोल टैक्स शुरू, लोगों की जेब हुई ढीली
विज्ञापन

गाजियाबाद। लंबे इंतजार के बाद छिजारसी (पिलखुवा) टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। रविवार सुबह आठ बजे टोल प्लाजा पर वाहनों से टैक्स वसूली शुरू हो गई। शुरूआत में सिर्फ दस टोल बूथ शुरू किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक साइड के लिए पांच-पांच बूथ रखे गए हैं। हालांकि सुबह के वक्त तीन-तीन बूथ ही काम कर रहे थे, जिसके चलते लोगों को छिजारसी के आसपास जाम भी झेलना पड़ा। उधर, टोल शुरू होने से मुफ्त का सफर खत्म हो गया है। अब लोगों को पहले के मुकाबले दोगुना टैक्स देना पड़ रहा है। अब एक तरफ से हल्के निजी वाहनों को 70 रुपये देने पड़ रहे हैं जो डासना टोल पर सिर्फ 35 रुपये दे रहे थे।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण में डासना टोल से हापुड़ तक छह लेन नेशनल हाइवे और चार लेन की दोनों साइड (दो-दो) सर्विस लेन बनकर तैयार होने के बाद सफर सुहाना हो गया है। हाईवे तैयार होने के बाद ईगल कंपनी ने टोल वसूला शुरू कर दिया है। पहले दिन रोड पर वाहनों को ज्यादा दबाव नहीं था, लेकिन इसके बाद भी टोल के आसपास जाम की स्थिति बनी रही। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होगी जब सभी टोल बूथ काम करने लगेंगे। 25 अगस्त तक बाकी 10 अन्य बूथ शुरू कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक साइड में 10-10 बूथ पर टोल वसूलने का काम शुरू हो जाएगा। ध्यान रहे कि 28 जुलाई को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर डासना टोल को बंद कर दिया गया था। क्योंकि वहां पर फ्लाईओवर बनाना था, जिसका काम अब प्रगति पर है।
विज्ञापन

------------------
मसूरी पुल की लोड टेस्टिंग पूरी
मसूरी में गंग नहर पुल और अंडरपास की लोड टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। रविवार को लोड टेस्टिंग का अंतिम दिन था। एनएचएआई के डीजीएम मुदित गर्ग का कहना है कि मसूरी पुल लोड टेस्टिंग में पास हो गया है। अब पिलखुवा एलिवेटेड रोड की लोड टेस्टिंग होनी है, जिसके लिए बीच-बीच में रोड को बंद किया जाएगा।
----------------
वर्जन
- अब हापुड़ से गाजियाबाद के बीच की दूरी तय करने में ज्यादा समय नहीं लग रहा है। सफर काफी आसान हो गया है, लेकिन टोल काफी ज्यादा है, जिससे जेब पर काफी बोझ बढ़ गया है। - रोहित, यात्री
विज्ञापन

- लंबे इंतजार के बाद सड़क पर जाम का झंझट खत्म होने जा रहा है। इससे दिल्ली आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। अभी टोल पर जाम की समस्या है वो दूर हो जाए तो बेहतर होगा। - गंगाराम, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें