फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट तय होने के बाद भी उड़ान को तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रूट तय पर हिंडन से उड़ान की तारीख का अभी तक इंतजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पांच महीने के बाद भी हिंडन हवाई अड्डे से घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। मार्च में उद्घाटन के बाद से तीन दफा उड़ान की तिथियां प्रस्तावित की जा चुकी है लेकिन किसी पर भी उड़ान सेवा शुरू नहीं हो सकी। अब एक बार फिर से यही होने जा रही है। पांच अगस्त की तिथि प्रस्तावित है, लेकिन उड़ान सेवा का कोई अता पता नहीं है। करीब दो महीने पहले फ्लाई का रूट निर्धारित होने के बाद हिंडन एयरबेस के रनवे पर घरेलू उड़ान सेवा के विमान नहीं उतर पाए हैं।
विज्ञापन

आठ मार्च को पीएम मोदी ने हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। उसके बाद 15 अप्रैल तक उड़ान सेवा शुरू होनी थी। अब अप्रैल आया तो उड़ान सेवा की प्रस्तावित तिथि को बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया। उसके बाद जून के मध्य तक उड़ान सेवा शुरू करने की बात कही गई। इसके बाद जून के अंत में पांच अगस्त से उड़ान सेवा शुरू करने की तिथि फाइनल की गई। अब निर्धारित तिथि नजदीक है, लेकिन कहीं पर कोई संभावना उड़ान सेवा शुरू होने की दिखाई नहीं देती है। अभी तक न टिकटों की बुकिंग शुरू हुई है और न ही स्थानीय प्रशासन से एयरपोर्ट के बाहर की सुरक्षा संभालने के लिए कोई दिशा निर्देश दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि मामले दिल्ली एयरपोर्ट का मेंटेनेंस संभाल रही जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच सुलह न हो पाने के कारण लटका है। समझौते के तहत दिल्ली एयरपोर्ट से 150 किलोमीटर की दूरी पर दूसरी व्यावसायिक उड़ान सेवा शुरू नहीं की जा सकती है। कंपनी तर्क रख रही है कि उस हिंडन से उड़ान सेवा शुरू होने पर वित्तीय नुकसान होगा। अथॉरिटी उसकी भरपाई भी करने को तैयार है, लेकिन उतना नहीं जितनी कंपनी मांग रही है। सूत्र बताते हैं कि इसको लेकर कोई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सहमति नहीं बन पाई है। जबकि अथॉरिटी करीब दो महीने पहले हिंडन से हुबली, कन्नूर, नासिक, पिथौरागढ़, फैजाबाद, जामनगर, गुलबर्ग और शिमला के लिए उड़ान सेवा शुरू करने के लिए विमानन कंपनियों का चयन कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें