शहीद समीर अबरोल की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
गारिमा वायु सेना की प्रशासनिक टीम में शामिल होंगी। उनकी इस उपलब्धि से हम सभी का गौरव बढ़ाया है। गरिमा की ये उपलब्धि उन महिलाओं के लिए मिसाल है, जो अक्सर परेशानियों में टूट जाती हैं। ऐसे समय में महिलाओं को उससे सीखने की जरूरत है।
बता दें कि पति के शहीद होने के बाद इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट डालने के बाद गरिमा सुर्खियों में आई थीं। पोस्ट में उन्होंने अपने पति को हीरो बताते हुए मार्मिक तरीके से लिखा था। उस पोस्ट को पढ़ने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं थीं। पोस्ट मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
समीर के जन्मदिन पर लगेगा रक्तदान शिविर
संजीव अबरोल ने बताया कि 17 जुलाई को समीर का 33वां जन्मदिवस है। शहीद बेटे की स्मृति में गांधीनगर स्थित उनके आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें।