फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्घ से शेयर निवेशकों के डूबे ५०० करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्घ से जिले में शेयर निवेशकों के डूबे 500 करोड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध से शेयर निवेशकों को बीते दो दिन में बड़ा झटका लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ के निवेश को झटका लगा है। ऐसे में बाजार की हर स्थिति पर निगाह रखकर शेयर में निवेश की सलाह शेयरधारकों को दी जा रही है। आरडीसी राजनगर, अंबेडकर रोड, मेरठ रोड पर स्टॉक एक्सचेंज के टर्मिनल हैं। जिले में लगभग 15 हजार लोगों ने शेयर में निवेश किया है। डीमैट खाताधारकों में दो हजार ऐसे निवेशक हैं, जो प्रतिदिन शेयर बाजार में निवेश करते हैं। बृहस्पतिवार का दिन इन शेयरधारकों के लिए बेहद नुकसान भरा साबित हुआ। इसके बाद शुक्रवार को बाजार में बढ़ोत्तरी के साथ शेयर बाजार में उत्साह देखा गया। विशेषज्ञों के मुताबिक आईटी, इंडस्ट्रियल और अलग-अलग सेक्टर के शेयर की खरीदारी शुक्रवार को हुई। बाजार विशेषज्ञों की सलाह है कि स्थिति का जायजा लेते रहे और हड़बड़ाहट में शेयर बेचने की जल्दबाजी न करें।
कई देशों के पीछे हटने से मिली उम्मीद
रूस-यूक्रेन युद्घ से कई देशों के पीछे हटने की घोषणाओं के आने के साथ शेयर बाजार स्थिर होना शुरू हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक बीते दो दिनों की निराशा आशा में बदली और युद्ध से अमेरिका जैसे देश के पीछे हटने की घोषणा के बाद बाजार तेजी पर बंद हुआ।
विज्ञापन

55 हजार कम हुई वैल्यू
कविनगर निवासी अनिल मलिक ने बताया कि वह अलग-अलग सेक्टर के शेयर खरीदते और बेचते रहते हैं। बृहस्पतिवार को अचानक से उनके शेयर की वैल्यू 55 हजार तक कम हुई।
दो दिन करें इंतजार
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सदस्य आलोक गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को शेयर बाजार में आशा की किरण दिखी। अब बाजार सोमवार को खुलेगा। इन दो दिन निवेशक इंतजार करें। स्थिति सामान्य होने पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

निवेश का अच्छा मौका
शेयर बाजार विशेषज्ञ अनुज गर्ग ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से सूचकांक 10 फीसदी तक गिरा है। ऐसे में निवेश के लिए यह अच्छा मौका है। भरोसेमंद सेक्टर में निवेश कर शेयर खरीदें आने वाले दो महीने में इसका लाभ निवेशकों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें