फेसबुक पर दोस्ती कर 100 युवतियों से की एक करोड़ की ठगी
गाजियाबाद। साइबर सेल ने शुक्रवार को ऐसे शातिर युवक को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक पर दोस्ती करके 100 युवतियों से एक करोड़ की ठगी कर चुका है। दोस्ती के बाद वह व्हाट्स एप नंबर लेकर अश्लील चैटिंग बातचीत करता था और फिर अपने इलाज और बहन की शादी के लिए पैसे की जरूरत होने जैसे बहाने बनाकर अपने खाते में रकम जमा कराता था। इसके बाद वह अश्लील चैटिंग को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने बताया कि वह एमबीए पास है और इवेंट कंपनी चलाता था। कोरोना काल में कंपनी बंद हो जाने पर साइबर अपराध की राह पकड़ ली। कई युवतियों को उसने शादी का झांसा देकर भी ठगा।
साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजयनगर कॉलोनी के गांव मिर्जापुर का आनंद पाल है। उसके पास से तीन मोबाइल, चार सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड मिला है। उसके एक बैंक खाते में 60 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली है। उसने 2015 में कोलकाता में स्टार्स इवेंट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोली थी। कोरोना की वजह से कंपनी को काम मिलना बंद हो गया तो दो साल पहले ठगी करनी शुरू कर दी। उसने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रोफाइल में एक मॉडल की फोटो लगा रखी थी। फेसबुक पर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता रहता था। जो स्वीकार कर लेती थी, उससे पहले मेसेंजर पर चैटिंग करता था। फिर व्हाट्स एप का नंबर लेकर अश्लील चैटिंग करता था। इसके बाद बहाने बनाकर रकम की डिमांड करता था। उसने सोशल मीडिया पर अपने एकाउंट वैभव अरोड़ा नाम से बना रखे थे।
राजनगर एक्सटेंशन की युवती से 24 लाख की ठगी
आनंद ने राजनगर एक्सटेंशन निवासी एक युवती से ओके क्यूपिड नामक एप के जरिए सितंबर 2021 में दोस्ती करके व्हाट्सएप नंबर लिया था। इसके बाद चैटिंग करके शादी करने का झांसा दिया और फिर रकम की मांग करने लगा। कभी कहता है कि वह बाहर घूमने आया है और पर्स खो गया हैए कभी मां की बीमारी का बहाना बनाकर इलाज के लिए पैसे मांगता। इस तरह 12 लाख रुपये ठगे। इसके बाद युवती ने रकम देने से मना किया तो उसकी अश्लील चैट और फोटो वायरल करने की धमकी ली। बातचीत के दौरान वह युवतियों से उनके फोटो भी मंगा लेता था। एप के माध्यम से इनकी अश्लील वीडियो बना लेता था। युवती घर से इतनी बड़ी रकम ले रही थीए यह देख उसके भाई को शक हुआ। उसने विश्वास में लेकर बात की तो युवती ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद युवक ने पुलिस से शिकायत की। जांच हुई तो यह खुलासा हुआ।
पांच राज्यों की युवतियों को ठगा
आनंद ने यूपीए दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्रए पश्चिमी बंगाल की युवतियों के साथ ठगी की। उसके मोबाइल में 500 युवतियों के नंबर मिले हैं। 100 से ज्यादा नंबर उसने ब्लैकलिस्ट कर रखे थे। इनके बारे में पूछताछ में उसने बताया कि जिससे ठगी कर लेता थाए उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर देता था। पुलिस इन नंबरों से संपर्क कर रही है। तीन युवतियों से बात हो गई है।
11 एप पर बना रखे थे अकाउंट
पूछताछ में सामने आया कि आनंद ने ओके क्यूपिड, बंबल, ऐसले, हींगे, जीवन साथी, भारत मैटरिमोनी, ओएलएक्स, इंस्टाग्राम, टींडर, फेसबुक, व्हाट्सएप पर वैभव अरोड़ा नाम से फर्जी अकाउंट बनाए हुए हैं। इन सभी में प्रोफाइल की जगह एक मॉडल की फोटो लगा रखी है।
फर्जी आईडी पर लेता था सिम और खुलवाता था खाते
आनंद ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर कई सिम निकलवा रखे थे और उन पर बैंक खाते भी खुलवाए थे। पुलिस को अभी एक बैंक खाते की जानकारी मिली है जो बिहार में खुलवाया गया था। अन्य खातों की जानकारी की जा रही है।
भारी पड़ रही अनजान से दोस्ती
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती लोगों को भारी पड़ रही है। आप जिसे जानते नहीं है। उससे दोस्ती न करें। साइबर अपराधी पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं। फिर आपको पसंद आने वाली