फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैचवर्क किया एक साल के लिए उखड़ गए चार महीने में ही

विज्ञापन
विज्ञापन
पैचवर्क किए एक साल के लिए, उखड़ गए चार महीने में ही
विज्ञापन

गाजियाबाद। टूटी सड़कों को पैचवर्क कर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने शहर को गड्ढामुक्त करने का दावा किया, लेकिन चार महीने बाद ही यह पैचवर्क उखड़ गए। सबसे बुरा हाल लालकुआं से अप्सरा बॉर्डर तक की जीटी रोड का है। जगह-जगह हो चुके गहरे गड्ढों की वजह से न केवल वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है, बल्कि दुपहिया वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यह गड्ढे कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं।
----
स्थान: राजेंद्र गोल चक्कर
जीटी रोड स्थित राजेंद्र नगर गोल चक्कर के पास बरसात के दिनों में जलभराव की वजह से सड़क टूट गई थी। डिवाइडर के दोनों ओर गहरे गड्ढे हो गए थे। बरसात का सीजन बीतने के बाद पीडब्ल्यूडी ने गोल चक्कर के पास पैचवर्क कराकर सड़क को गड्ढामुक्त किया था, लेकिन यहां फिर वही हालात हो गए हैं। पैचवर्क कम से कम एक साल तक चलना चाहिए था, लेकिन चार माह बाद ही सड़क में गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

-----
स्थान: वसुंधरा रेड लाइट के पास
वसुंधरा रेड लाइट के पास लिंक रोड पर भी पीडब्ल्यूडी ने दीपावली से पहले सड़क पर पैचवर्क कराया था, लेकिन यहां भी दोबारा गड्ढे बन गए हैं। इसी तरह लिंक रोड से बुद्ध चौक की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। नगर निगम ने इस मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने का दावा किया था, लेकिन नहीं हुआ। यहां दुपहिया वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है।
----
स्थान: हिंडन पुलिस चौकी के सामने
हिंडन पुलिस चौकी के सामने जीटी रोड पर एलिवेटेड रोड से पानी नीचे सड़क पर गिरता है। बरसात के दिनों में ऊपर से लगातार पानी गिरने की वजह से यहां गहरे गड्ढे बन गए थे। पीडब्ल्यूडी ने इन गड्ढों को भरवाया था, लेकिन अब यहां फिर से गड्ढे बन गए हैं। इसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा है। गड्ढों की वजह से कार और अन्य चौपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाने की वजह से यहां अक्सर जाम लग जाता है।
----
स्थान- होली चाइल्ड चौक के पास
नेहरू नगर में होली चाइल्ड चौक के पास नगर निगम ने बरसात के बाद पैचवर्क कराया था। बरसात के पानी के अलावा यहां बने फव्वारे का पानी भी बाहर निकलकर यहां सड़क पर जमा हो जाता है। इसकी वजह से यहां अक्सर सड़क टूटती है। नगर निगम की ओर से कराए गए पैचवर्क उखड़ जाने से अब यहां पहले जैसे स्थिति बन गई है। गड्ढों की वजह से यहां आकर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो जाती है। इसकी वजह से यहां भी जाम लग जाता है।
विज्ञापन

----
अधिकारी बोले
जहां पैचवर्क कराए गए थे, उनमें से अधिकांश जगह अभी सड़क ठीक है। पानी रुकने की वजह से अगर कहीं पैच उखड़ गए हैं तो उन्हें दोबारा रिपेयर कराकर सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जाएगा। - एनके चौधरी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
---
नोट: पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का बयान मिश्रा जी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें