फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने राजनगर एक्सटेंशन में चस्पा किए नोटिस, फेडरेशन ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने राजनगर एक्सटेंशन में चस्पा किए नोटिस, फेडरेशन ने जताया विरोध
विज्ञापन

गाजियाबाद। वित्तीय वर्ष के अंतिम एक महीने में राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निगम ने बकाएदारों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। राजनगर एक्सटेंशन में हाउस टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने सोसायटियों के बाहर नोटिस चस्पा किए हैं। निगम अधिकारियों ने नोटिस में लिखा है कि टैक्स जमा न करने वालों पर 12 फीसदी ब्याज भी लगाया जाएगा। वहीं फेडरेशन ऑफ एओए के पदाधिकारियों ने बिना सुविधा दिए नगर निगम को टैक्स देने से इनकार किया है।
राजनगर एक्सटेंशन में करीब 40 से ज्यादा हाउसिंग सोसायटियों में करीब 1.5 लाख से ज्यादा आबादी रह रही है। इस क्षेत्र में हाउस टैक्स वसूली और सड़क, सीवर, पानी, सफाई व स्ट्रीट लाइटों की सुविधा दिए जाने को लेकर नगर निगम और स्थानीय निवासी आमने-सामने हैं। कई बार यहां विवाद भी हो चुका है। हालांकि नगर निगम की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद कुछ परिवारों ने हाउस टैक्स जमा करा दिया है, लेकिन अधिकांश परिवार अभी भी टैक्स देने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में अब नगर निगम ने एक्सटेंशन की सोसायटियों के गेट या क्लब हाउस पर हाउस टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस चस्पा कराना शुरू कर दिया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा का कहना है कि 28 फरवरी तक टैक्स जमा कराने वालों को वर्तमान वित्तीय वर्ष की रकम पर 10 फीसदी छूट दी जाएगी। 31 मार्च के बाद टैक्स जमा कराने वाले बकाएदारों से मूल रकम के साथ-साथ 12 फीसदी ब्याज भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

----
बयान
नगर निगम अधिकारियों को पहले भी बता चुके हैं कि जब तक जनता को सुविधा नहीं देंगे, तब तक हाउस टैक्स जमा नहीं कराएंगे। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई है। निगम ने लोगों पर अनुचित दबाव बनाया तो आंदोलन करेंगे। - गजेंद्र आर्य, अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ एओए राजनगर एक्सटेंशन
विज्ञापन

---
हाउस टैक्स जमा कराने में कोई आनाकानी नहीं करेगा अगर नगर निगम एक्सटेंशन क्षेत्र में मूलभूत सुविधा देनी शुरू कर दें। निगम की ओर से यहां न तो सफाई कराई जाती, न स्ट्रीट लाइट ठीक कराई जा रही है। सड़कें जर्जर हैं, फिर टैक्स की वसूली क्यों की जा रही है। - गिरीश सारस्वत, महासचिव, फेडरेशन ऑफ एओए राजनगर एक्सटेंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें