फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के अलावा किसी भी दल से कर लेंगे गठबंधन ः ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस के अलावा किसी भी दल से कर लेंगेे गठबंधन : ओवैसी
विज्ञापन

मसूरी। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर वह किसी दल से वह गठबंधन करने को तैयार हैं। बेरोजगारों को साधते हुए कहा कि भाजपा ने 70 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन वादा झूठा निकला। सोमवार को वह धौलाना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी आरिफ अली के समर्थन में गलियों में घूम रहे थे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। भाजपा की बी टीम कहे जाने पर ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि अब हमारी तरक्की हो गई है। हम ए प्लस हो गए हैं। बोले कि 2014, 2017 व 2019 के चुनाव में भाजपा हमारी वजह से ही जीती थी, वो चुनाव नहीं लड़ी। ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 का चुनाव जीतने वाली सपा जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा में हम बाबू सिंह कुशवाहा व वामन मेश्राम के साथ मिलकर 203 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनसंपर्क को लेकर कहा कि जनता ने हमें प्यार और आशीर्वाद से नवाजा है। उम्मीद है कि चुनाव में यह वोट में तब्दील होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों की भीड़ ने कोविड प्रोटोकॉल का जमकर किया उल्लंघन
दोपहर 12 बजे के बाद डासना पहुंचे तो उन्होंने कहा कि कहा अल्पसंख्यक समुदाय समझदार है। वह बिना किसी दबाव के स्वतंत्र होकर हमारे प्रत्याशियों को वोट डालेगा। ओवैसी ने डासना, मसूरी के कई मोहल्लों में घर घर लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें