फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के नौ महीने बाद जारी हुआ टीके के दूसरे डोज का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत्यु के नौ महीने बाद आया दूसरा डोज लगने का मेसेज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मृत्यु होने के बाद वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नया मामला एक बुजुर्ग से जुड़ा है। नौ महीने पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। अब मोबाइल पर दूसरा डोज लगने का मेसेज आया। परिजनों का कहना है कि वह सीएमओ से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग की मौत के नौ महीने बाद दूसरा डोज अपडेट किया है। मृतक के मोबाइल पर दूसरा डोज सफलता पूर्वक टीकाकरण होने का मेसेज आ गया। मोबाइल नंबर डालने पर प्रमाण पत्र भी अपडेट हो गया। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले 62 वर्षीय किशनपाल को पहला डोज छह अप्रैल को लगा था। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उनकी छह मई को मौत हो गई। उनका मोबाइल फोन परिवार के सदस्य ही इस्तेमाल कर रहे हैं। 21 जनवरी को दूसरा डोज लगने का मेसेज आया तो परिजन हैरान हो गए। मेसेज में प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक भी था। जिसमें 21 जनवरी की दोपहर में कैला भट्टा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगने की पुष्टि की गई थी। मृतक किशनपाल के रिश्तेदार एसडी वर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। इसके पहले इस तरह के नौ मामले आ चुके हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें