फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10068 किशोर-किशोरियों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
10068 किशोर-किशोरियों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को 7687 किशोर-किशोरियों ने पहला डोज लगवाया गया। 3 जनवरी से अब तक जिले में 91687 किशोर-किशोरी कोवॉक्सिन का पहला डोज लगवा चुके हैं। जिले में कुल 234488 का टीकाकरण किया जाना है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि 15 से 17 वर्ष उम्र वालाें का टीकाकरण ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। एक सप्ताह में सभी किशोर-किशोरियों को पहला डोज लगा दिया जाएगा।
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सरकारी कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति कम रहने से लक्ष्य तक पहुंचने में समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि अगर छात्रों की संख्या बढ़ने लगे तो सिर्फ तीन से चार दिन में सभी किशोर-किशोरियों का टीकाकरण हो जाए, लेकिन संख्या होने से एक सप्ताह में सभी किशोरों के टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 4421 लोगों ने बूस्टर डोज भी लगवाया। डॉ. मथूरिया ने बताया कि जिले में कुल 30086 लोगों ने सोमवार को टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को मेसेज भेजकर टीका लगवाने के लिए बुलाया जा रहा है। कई स्कूलों ने सत्र परीक्षा में बिना टीकाकरण कराए शामिल नहीं करने की चेतावनी दी है। इसके बावजूद बच्चों की पर्याप्त संख्या नहीं आ रही है।
किशोरों का टीकाकरण तिथि टीकाकरण
11 जनवरी 7687
10 जनवरी 8118
9 जनवरी 10000
8 जनवरी 6269
7 जनवरी 14091
6 जनवरी 13708
5 जनवरी 10120
4 जनवरी 10434
3 जनवरी 12105
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें