फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो कॉल कर पीएसी के सिपाही को किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर युवती ने पीएसी के सिपाही को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती ने पहले पीएसी के एक सिपाही का व्हॉट्सएप नंबर लिया और फिर अश्लील वीडियो कॉल कर रिकॉर्ड कर ली। इस अश्लील वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर अब युवती सिपाही को ब्लैकमेल कर रही है। पैसा न देने पर एक युवक ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर फोन पर धमकाया और जेल भिजवाने की धमकी दी। सिपाही ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

पीएसी का सिपाही गाजियाबाद में ही तैनात है। उसका कहना है कि एक जनवरी को रानी कुमारी नाम की एक फेसबुक यूजर ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसने मैसेंजर पर भी मैसेज किए। सिपाही ने उसे उसकी पहचान पूछी तो उसने पहले व्हॉट्सएप नंबर मांगा। सिपाही का कहना है कि सात जनवरी को व्हॉट्सएप नंबर देने पर रानी ने उसे रात को कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं की। सुबह उन्होंने रानी को कॉल कर देर रात फोन करने की वजह पूछी तो उसने तुरंत ही वीडियो कॉल की। वह नग्न अवस्था में थी और उसने वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। उसने वीडियो की रिकॉर्डिंग फॉरवर्ड कर इसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसे सार्वजनिक न करने की एवज में उसने एप के माध्यम से 10 हजार रुपये की डिमांड की। उन्होंने 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए और 10 हजार रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद एक अन्य नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। साइबर सेल के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। वह रानी नाम के फेसबुक अकाउंट और व्हॉट्सएप नंबर ब्लैकमेल करने वाले की जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें