फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 5600 किशोरों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 5600 किशोरों ने
विज्ञापन

कराया ऑनलाइन पंजीकरण
गाजियाबाद। किशोर-किशोरियों में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह है। टीके के लिए शनिवार शाम सात बजे तक 65 फीसदी बुकिंग हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने 60 टीकाकरण केंद्रों के लिए 24 हजार स्लॉट खोले थे। सोमवार को 40 स्कूलों में भी ऑन स्पॉट पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा।
50 हजार डोज उपलब्ध
टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया का कहना है कि इस समय जिले में 66 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इनमें 60 केंद्रों पर सोमवार से सामान्य लोगों के अलावा किशोर -किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। एक केंद्र पर 400 का टीका लगाने का लक्ष्य है। टीकाकरण के लिए विभाग के पास कोवाक्सिन की 50 हजार डोज आई हैं। शासन स्तर से प्रत्येक दूसरे दिन वैक्सीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

नहीं होगी कोई परेशानी
प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि 14 वर्ष से अधिक उम्र वाले किशोर-किशोरियों की शारीरिक स्थिति युवाओं की तरह ही होती है। किसी तरह की बीमारी होने पर उन्हें युवा वर्ग के अनुसार ही दवाएं दी जाती हैं। ऐसे में उन्हें टीके से किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी, लेकिन एहतियात के लिए सभी केंद्राें पर डॉक्टर मौजूद रहेंगे। यदि किसी टीका लगवाने वाले को परेशानी होती है तो उसे तुरंत चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

10 दिन में टीका लगाने का लक्ष्य
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर का कहना है कि जिले में 234488 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण होना है। सभी को 10 दिनों में पहला टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस समय कई निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं। उन स्कूलों में शिविर लगाने में परेशानी हो सकती है। अभिभावकों से अपील है कि 15 साल से अधिक उम्र वाले अपने बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लें, जिससे समय पर टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें